सर्दियों में गोंद के लड्डू खाने से जोड़ों का दर्द, कमजोरी और थकान दूर होती है। गोंद के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी।
गोंद के लड्डू खाने के फायदे
जोड़ों के दर्द में राहत – गोंद हड्डियों को मजबूत बनाता है कमजोरी दूर करे – नई माओं और बुजुर्गों के लिए बेहद फायदेमंद – शरीर को गर्म रखे – सर्दी-जुकाम से बचाव – एनर्जी बूस्टर – दिनभर थकान महसूस नहीं होती – डिलीवरी के बाद फायदेमंद – पारंपरिक रूप से नई माओं को दिया जाता है —
गोंद के लड्डू बनाने की सामग्री ((लगभग 20 लड्डू)
सामग्री :
गेहूं का आटा | 2 कप
खाने वाला गोंद | 1 कप
देसी घी | 1.5 कप
पिसी चीनी या बूरा | 1.5 कप
बादाम (कटे हुए) | ½ कप
काजू (कटे हुए) | ½ कप
गोंद के लिए मखाना | 1 कप
इलायची पाउडर | 1 छोटा चम्मच
सूखा नारियल (कद्दूकस) | ½ कप
गोंद के लड्डू बनाने की विधि (Step by Step)
स्टेप 1: गोंद को तलें
एक कड़ाही में घी गर्म करें। आंच धीमी रखें और गोंद के छोटे-छोटे हिस्से डालकर तलें। गोंद फूलकर पॉपकॉर्न जैसा हो जाएगा। इन्हें निकालकर ठंडा होने दें, फिर हल्का दरदरा कूट लें।
स्टेप 2: ड्राई फ्रूट्स और मखाना भूनें
उसी घी में मखाने और कटे हुए बादाम-काजू को हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अलग रख दें।
स्टेप 3: आटा भूनें
बचे हुए घी में आटा डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें (लगभग 10-12 मिनट)। ध्यान रखें आटा जले नहीं।
स्टेप 4: सब कुछ मिलाएं
भुने हुए आटे को थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसमें कुटा हुआ गोंद, ड्राई फ्रूट्स, मखाना, नारियल, इलायची पाउडर और बूरा/पिसी चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
स्टेप 5: लड्डू बांधें
मिश्रण हल्का गुनगुना रहने पर हाथों में थोड़ा घी लगाकर गोल-गोल लड्डू बांध लें। अगर मिश्रण बंध न रहा हो तो थोड़ा गर्म घी और मिला लें। आपके स्वादिष्ट और सेहतमंद गोंद के लड्डू तैयार हैं!
गोंद के लड्डू के लिए सीक्रेट टिप्स
1. गोंद हमेशा धीमी आंच पर तलें, वरना अंदर से कच्चा रह जाएगा 2. हमेशा देसी घी का इस्तेमाल करें, स्वाद और फायदा दोनों बढ़ेगा 3. आटा भूनते समय जल्दबाजी न करें — यही असली स्वाद का राज़ है 4. चीनी की जगह बूरा डालें तो लड्डू ज्यादा दानेदार बनेंगे 5. मिश्रण ज्यादा ठंडा होने से पहले लड्डू बांध लें —
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें