रविवार, 28 जून 2026

लौकी का रायता रेसिपी

 सामग्री:

  • 1 कप लौकी (कद्दूकस की हुई)
  • 2 कप दही
  • ½ टीस्पून भुना जीरा पाउडर
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • ¼ टीस्पून काला नमक 
  • ¼ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर – वैकल्पिक
  • 7- 8 पुदीने की पत्तियां – वैकल्पिक 
  • ऊपर से सजाने के लिए – थोड़ा सा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • नमक स्वादानुसार

विधि:

सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें।

कद्दूकस की हुई लौकी को थोड़े पानी में 5–7 मिनट उबाल लें। अब उबली हुई लौकी को ठंडा होने दें और अतिरिक्त पानी निकाल लें। फिर दही को अच्छी तरह फेंट लें।

दही में लौकी, नमक, काला नमक, हरी मिर्च और भुना जीरा पाउडर मिलाएं।

अब आपका लौकी का रायता तैयार है इसे ठंडा करके, ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं व अपने मनपसंद रोटी, पराठे, पुलाव या बिरयानी के साथ ठंडा – ठंडा परोसें।

बथुआ आलू की सब्ज़ी रेसिपी

 सामग्री:

  • 100 ग्राम बथुआ (छाँट कर धो लें और बारीक काट लें) 
  • 200 ग्राम पालक (छाँट कर धो लें और बारीक काट लें) 
  • 2 मध्यम आकार के आलू (छील कर छोटे टुकड़ों में काट लें) 
  • 1 मध्यम आकार का प्याज़ (बारीक कटा हुआ) 
  • 4-5 लहसुन की कली (बारीक कटी हुई) 
  • 3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 
  • 1 टेबलस्पून हरी धनिया (बारीक कटी हुई) 
  • ¼ टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 टेबलस्पून सरसों का तेल

विधि:

सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। जब तेल का रंग हल्का हो जाये। तब इसमें लहसुन और प्याज़ डालकर चलाते हुए भून लें। अब इसमें आलू और नमक डाल दें व मध्यम आँच पर लगभग 4-5 मिनट तक भूनें। अब इसमें हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, हरी धनिया, पालक तथा बथुआ डाल दें। फिर इसमें लगभग ½ कप के करीब पानी डालकर, ढक्कन से ढक दें। धीमी आँच पर, लगभग 8-10 मिनट के लिए पकने दें। (बीच-बीच में चलाते रहें। ताकि सब्ज़ी तले से न लगे) जब सब्ज़ी तेल छोड़ दे। तब इसमें गरम मसाला पाउडर डाल दें। और 10 सेकेंड चलाते हुए पकने दें। अब गैस बंद कर दें। अब आपकी बथुआ आलू की सब्ज़ी तैयार है। इसे चपाती तथा पराठे के साथ गरमा-गर्म परोसें।


  • आलू को पतले आकार में काटने से आलू जल्दी तथा आसानी से पक जाते हैं।

Anda Kadhi Recipe अंडा कढ़ी रेसिपी Egg Kadhi Recipe Indian Egg Curry ,How to make egg curry. tell me egg curry recipe

 विधि ओर सामान ----                                                                                                                ॰    4 अंडे (उबले हुए)
•    2 मध्यम आकार के प्याज का पेस्ट
•    3 मध्यम आकार के टमाटर का पेस्ट
•    2 तेज पत्ते
•    3 लौंग
•    ½ टीस्पून जीरा
•    1 इंच दालचीनी
•    2 छोटी इलायची (कूटी हुई)
•    ¼ टीस्पून हल्दी पाउडर
•    1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
•    1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
•    ½ टीस्पून आमचूर पाउडर
•    ¾ टीस्पून गरम मसाला पाउडर
•    2 टेबलस्पून रिफाइंड तेल
•    1 टेबलस्पून हरा धनिया ऊपर से सजाने के लिए
•    नमक स्वादानुसार

विधि:

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें| जब तेल गर्म हो जाए तब आँच धीमी कर जीरा, लौंग, हरी इलायची इत्यादि साबुत मसाले डालकर चलाएं| फिर इसमें प्याज का पेस्ट डालकर भूरा होने तक चलाते रहें| अब इसमें अदरक-लहसुन और टमाटर का पेस्ट डालने के साथ हल्दी पाउडर तथा 1-1 ½  कप पानी डालकर 8-10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें जब तक मसाले का पानी न सूख जाए। अब सभी अण्डों को एक-एक कर 3-4 जगह से चीरें या कट लगाएँ ताकि करी अंडे में अच्छी तरह चली जाए। अब मसाले में लाल मिर्च, गरम मसाला, आमचूर पाउडर, नमक तथा 1 कप पानी मिलाएं और अण्डों को इस करी में डालकर 5-7 मिनट पकाएं। अब आपकी अंडा करी तैयार है इसे हरे धनिये से सजाकर गरमा-गर्म परोसें।

Urad Dal recipe in hindi | उड़द दाल रेसपी

 उड़द दाल एक स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर भारतीय व्यंजन है, जिसे विभिन्न मसालों और तड़के के साथ बनाया जाता है। यह उत्तर भारत की एक लोकप्रिय दाल है, जिसे खासतौर पर चावल, रोटी या पराठे के साथ परोसा जाता है। मैं आपको बताऊंगा उड़द दाल रेसपी | Urad Dal Recipe in hindi कैसे बनाते है और इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट है। 

उड़द की दाल की रेसिपी                            Urad Dal banane ki vidhi

उरद दाल, जिसे “ब्लैक ग्राम” या “माश दाल” भी कहा जाता है, भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह एक प्रकार की दलहन है, जिसे वैज्ञानिक रूप से “विग्ना मुंगो” कहा जाता है।

उरद दाल की खेती मुख्य रूप से भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में होती है। यह दाल सफेद और काले दोनों प्रकार की होती है, लेकिन आमतौर पर काले रंग की उरद दाल का अधिक उपयोग होता है। इस दाल में प्रोटीन की मात्रा उच्च होती है, जो इसे शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का एक महत्वपूर्ण स्रोत बनाती है। इसके अलावा, उरद दाल में फाइबर, विटामिन बी, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम भी पाया जाता है, जो इसे पोषक तत्वों से भरपूर बनाते हैं।                                                                               

ingredients
  

सामग्री

  • उरद दाल धुली: 1 कप
  • पानी: 2-3 कप
  • तेल या घी: 2-3 बड़े चम्मच
  • जीरा: 1 चम्मच
  • हींग: 1 चुटकी
  • प्याज कटी हुई: 1 मध्यम
  • टमाटर कटा हुआ: 1 बड़ा
  • हरी मिर्च कटी हुई: 2-3
  • अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1 चम्मच
  • गरम मसाला: 1/2 चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • हरा धनिया कटा हुआ: सजाने के लिए
  • दाल मखनी
  • सामग्री:
  • साबुत उरद दाल काली दाल: 1 कप
  • राजमा: 1/4 कप
  • पानी: 4-5 कप
  • मक्खन: 3-4 बड़े चम्मच
  • तेल: 1-2 बड़े चम्मच
  • प्याज कटी हुई: 1 बड़ी
  • टमाटर प्यूरी: 1 कप
  • अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 चम्मच
  • हरी मिर्च कटी हुई: 2-3
  • हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1 चम्मच
  • जीरा: 1 चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • क्रीम: 1/2 कप
  • हरा धनिया कटा हुआ: सजाने के लिए

Instructions
 

बनाने की विधि:

  • उड़द दाल को अच्छी तरह से धो लें और इसे कम से कम 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इससे दाल जल्दी पकती है।
  • भीगी हुई दाल को कुकर में डालें और 2-3 कप पानी मिलाकर मध्यम आंच पर 2-3 सीटी आने तक पकाएं। अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा नमक भी डाल सकते हैं।
  • एक पैन में तेल या घी गरम करें।
  • इसमें जीरा डालें और उसे तड़कने दें।
  • अब हींग डालें और कुछ सेकंड के लिए भूनें।
  • कटी हुई प्याज डालें और सुनहरी भूरा होने तक भूनें।
  • अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और कुछ देर भूनें।
  • कटे हुए टमाटर और हरी मिर्च डालें और टमाटर नरम होने तक पकाएं।
  • अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और धनिया पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। मसाले तेल छोड़ने तक पकाएं।
  • पकी हुई दाल को इस मसाला मिश्रण में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अगर दाल गाढ़ी लगे तो इसमें थोड़ा पानी मिलाकर अपनी पसंद के अनुसार पतला कर लें।
  • अब नमक और गरम मसाला डालें और दाल को 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि सभी स्वाद अच्छी तरह से मिल जाएं।
  • तैयार उड़द दाल को हरे धनिये से सजाएं।
  • इसे गरमागरम रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें।

urad dal khane ke fayde in hindi

उआइए इसके कुछ प्रमुख फायदों पर नजर डालें:

  1. प्रोटीन का अच्छा स्रोत: Urad Dal प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है, जो शरीर के ऊतकों की मरम्मत और मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है। यह शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
  2. पाचन तंत्र में सुधार: उरद दाल में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को सुधारने में मदद करता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है और आंतों की सेहत को बेहतर बनाती है।
  3. ऊर्जा बढ़ाने में सहायक: उरद दाल में आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। इससे थकान और कमजोरी से राहत मिलती है।
  4. हड्डियों को मजबूत बनाना: उरद दाल में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। यह हड्डियों की कमजोरी और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव करता है।
  5. दिल की सेहत में सुधार: उरद दाल में पोटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा होती है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करती है।
  6. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: Urad Dal का सेवन त्वचा और बालों की सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। यह त्वचा को निखारने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसके अलावा, उरद दाल का पेस्ट त्वचा पर लगाने से त्वचा में चमक आती है और दाग-धब्बे कम होते हैं।
  7. मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद: उरद दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह मधुमेह रोगियों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।
  8. वजन घटाने में मददगार: Urad Dal में प्रोटीन और फाइबर की उच्च मात्रा होती है, जो भूख को नियंत्रित करने में मदद करती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
  9. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना: Urad Dal में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

चना दाल चावल का स्पेशल ढोकला Chana Dal Rice Dhokla Quick Recipe

 एक बहुत ही खास स्वाद के साथ आज हम बनाने जा रहे हैं चना दाल चावल का ढोकला.  इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाएगा.  ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं और ये एक बहुत ही हल्का नाश्ता भी है.   अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.

 

चना दाल ढोकला के लिये आवश्यक सामग्री          Ingredients for Chana Dal Chawal Dhokla                 चना दाल - Gram Dal - ½ Cup (100 ग्राम)

चावल - Rice - ½ Cup (100 ग्राम)

हरी मिर्च - Green Chilli - 2

अदरक - Ginger - 1 inch

हल्दी - Turmeric Powder - 2 पिंच

नमक - Salt - ¾ छोटी चम्मच

चीनी - Sugar - 2 छोटी चम्मच

नींबू - Lemon - 1.5 बड़े चम्मच

दही - Curd - ½ कप

तेल - Oil - 1 बड़े चम्मच

बेकिंग सोडा - Baking Soda - ¼ छोटी चम्मच                                                                                                                                                                                                                                                                  

तड़का -Tadka

 तेल - Oil - 2 बड़े चम्मच

सरसों - Mustard Seeds - ½ छोटी चम्मच

तिल - Sesame Seeds - 1 छोटी चम्मच

हरी मिर्च - Green Chilli - 3-4, लम्बाई में कटी हुई

करी पत्ता - Curry Leaves - 10-12                                                                                                                                                                                                                                                                                   बैटर बनाने की विधि                                             Process of making the Batter

 ½ कप चना दाल और ½ कप चावल को अच्छे से धो कर 4 घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए.  समय पूरा होने पर इनका सारा पानी निकाल कर इन्हें मिक्सर जार में डालिए.  साथ ही मिक्सर जार में 2 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 2 पिंच हल्दी, ¾ छोटी चम्मच नमक, 2 छोटी चम्मच चीनी, 1.5 बड़े चम्मच नींबू का रस, ½ कप दही और 1 बड़े चम्मच तेल डालिए.  फिर इसका एक बारीक पेस्ट बना कर बाउल में निकाल लीजिए.

 

  ढोकला बनाने की विधि                                             Process of making Dhokla

 

एक लगभग 7/7 इंच के कंटेनर को तेल से ग्रीस कीजिए, फिर इसमें बटर पेपर (ना हो तो हटा सकते हैं) लगाकर इसे ग्रीस कीजिए.  बैटर में ¼ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाल कर अच्छे से मिलाएं.  अब बैटर को कंटेनर में डाल कर टैप कीजिए ताकी ये एक जैसा हो जाए.                                                                                                                          एक भगोने में 2-3 कप पानी डाल कर गरम कीजिए, इसमें एक छलनी स्टैंड रखिए.  उबाल आने पर कंटेनर को स्टैंड पर रख कर इसे ढक कर 20 मिनट के लिए स्टीम होने दीजिए.  इसे स्टीम होते समय पहले फ्लेम तेज़ रखिए, फिर जब भाप ज़्यादा बनने लगे और ढक्कन उछलने लगे तो फ्लेम धीमी करके इसे स्टीम होने दीजिए. समय पूरा होने पर ढोकला बनकर तैयार हो जाएगा इसे निकाल कर ठंडा होने दीजिए.  ठंडा होने पर इसे प्लेट में निकाल लीजिए.  फिर इसके पीस काट लीजिए, ढोकला बनकर तैयार हो जाएगा.

 

तड़का बनाने की विधि                            Process of making Tadka

 तड़का पेन में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए.  गरम तेल में ½ छोटी चम्मच सरसों के दाने डाल कर चटकने दीजिए.  चटकने पर इसमें 1 छोटी चम्मच तिल डाल कर हल्का भूनिए, फिर इसमें 3 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई डाल कर फ्लेम बंद करके इसमें थोड़े करी पत्ता डाल दीजिए.

 

इस तड़के को ढोकले पर डाल दीजिए, इस तरह चना दाल चावल का ढोकला बनकर तैयार हो जाएगा.  इसे हरी चटनी के साथ परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.

सुझाव --  Suggestions

 चना दाल और चावल को पीसते समय पानी नहीं डालना है.  अगर बैटर बहुत ज़्यादा गाढ़ा लगे तब ही इसमें 1-2 चम्मच पानी डालें.

स्टीम करते समय फ्लेम लो-मीडियम हो.  अगर ज़्यादा भाप हो तो फ्लेम हल्की कम कर सकते हैं.    

आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi)

 

आवश्यक सामग्री -                                         Ingredients for Aloo Tamatar Sabzi

  • आलू - 300 ग्राम
  • टमाटर - 200 ग्राम
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)                                                                                                                                                                                                                                  बनाने की विधि ---                                                                                                                                                           कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये.  जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर चमचे से चला दीजिये ( मसाला जलने न पाये).  मसाले में टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दाने दार न हो जाय.              आलू को तोड़कर इस मसाले में डालिये और 2 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भूनिये.  एक गिलास पानी, नमक और लाल मिर्च डाल दीजिये (पानी की मात्रा आप अपनी इच्छा के अनुसार घटा बड़ा सकते हैं).

    सब्जी में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये.  सब्जी बन चुकी है.  सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.

    आपकी आलू टमाटर की सब्जी  तैयार है. 

Chawal Ki Kheer Recipe Hindi | झटपट और स्वादिष्ट खीर बनाने की विधि


 चावल की खीर बनाने की सामग्री                        (Ingredients for Chawal ki Kheer)

  • फुल क्रीम दूध – 1 लीटर

  • छोटे आकार का चावल – ½ कप (धोकर 20–30 मिनट भिगोया हुआ)

  • चीनी – ½ कप (स्वाद अनुसार कम-ज्यादा)

  • इलायची – 4–5 (कुचली हुई)

  • बादाम – 8–10

  • काजू – 8–10

  • किशमिश – 1 बड़ा चम्मच

  • घी – 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)

  • केसर – कुछ धागे (वैकल्पिक)


 चावल की खीर                                (Chawal Ki Kheer Recipe Hindi )

  • चावल को 2–3 बार अच्छी तरह धो लें।

  • 20–30 मिनट के लिए भिगो दें।

  • खीर के लिए छोटे चावल का उपयोग करें – ये जल्दी पकते हैं और खीर को क्रीमी बनाते हैं।

  • बासमती चावल का उपयोग न करें।


Step 2 – दूध को उबालें

  • कुकर को पहले थोड़ा सा गीला कर लें, ताकि दूध तले में चिपके नहीं।

  • अब कुकर में फुल क्रीम दूध डालें।

  • आंच तेज रखें और आंशिक रूप से ढक्कन ढक दें ताकि दूध जल्दी उबल जाए।


Step 3 – चावल डालकर पकाएं

  • भिगोए हुए चावल का पानी निकाल दें।

  • उबलते दूध में चावल डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

  • कुकर का ढक्कन बंद करें।

  • एक सीटी आते ही आंच धीमी कर दें।

  • धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं।

  • गैस बंद कर दें और कुकर को ठंडा होने दें।


Step 4 – ड्राई फ्रूट मिलाएं

  • बादाम, काजू, पिस्ता अपनी पसंद के अनुसार काटकर खीर में डालें।

  • किशमिश भी डाल दें।

  • इलायची को दरदरा कूटकर मिलाएं।

  • यह खीर में शानदार स्वाद और सुगंध लाएगा।


Step 5 – चीनी डालें

  • कुकर ठंडा होने के बाद ढक्कन खोलें।

  • अब स्वादानुसार चीनी डालें।

  • गैस चालू करें और 2 मिनट तक पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए।

 

  • खीर तैयार है — न ज्यादा पतली न ज्यादा गाढ़ी।

  • ठंडा होने पर खीर थोड़ी और गाढ़ी हो जाती है।

  • चाहें तो सर्व करते समय ऊपर से थोड़ा उबला दूध डालें।

  • गर्म या ठंडी – जैसे चाहे वैसी खाएं।


 टिप्स 

  • कुकर में खीर सबसे जल्दी तैयार होती है।

  • दूध डालने से पहले कुकर को गीला कर लें।

  • खीर ठंडी होने पर हमेशा गाढ़ी हो जाती है।

  • ड्राई फ्रूट अपनी पसंद से डालें।

  • छोटे चावल खीर के लिए सबसे बेहतर होते हैं।

 निष्कर्ष

सिर्फ 15–20 मिनट में बनने वाली यह चावल की खीर , बेहद आसान, स्वादिष्ट और सभी को पसंद आने वाली मिठाई है। इसे आप खास मौके पर जरूर बनाएं।

लौकी का रायता रेसिपी

  सामग्री: 1 कप लौकी (कद्दूकस की हुई) 2 कप दही ½ टीस्पून भुना जीरा पाउडर 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) ¼ टीस्पून काला नमक  ¼ टीस्पून लाल मिर्च...